स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 31 अक्टूबर से बदल जाएगा खाते से पैसा निकालने वाला ये नियम

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अगर आपका खाता है तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. बैंक ने हाल में लेन-देन (ट्रांजेक्शन) के नियमों में बदलाव किया है. नए नियम के अनुसार अब आप एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपये ही निकाले जा सकेंगे. मौजूदा समय में एसबीआई के एटीएम से आप एक दिन में 40 हजार रुपये तक निकाल सकते हैं. आप अगर 30 अक्‍टूबर तक पैसे निकालना चाहते हैं तो 40 हजार रुपये निकाल सकते हैं. एसबीआई की तरफ से इस बारे में अपनी सभी शाखाओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

ज्यादा पैसा निकालने के लिए SBI ग्राहकों को लेना होगा खास कार्ड- एसबीआई ने कहा है कि जिन ग्राहकों को एक दिन में 20 हजार से अधिक की निकासी एटीएम से करनी हो वे ऊंचे वेरिएंट वाला डेबिट कार्ड ले सकते हैं. ऐसे कार्ड्स उन खाताधारकों को जारी किये जाते हैं जिनके खाते में मिनिमम बैलेंस ज्‍यादा होता है.

क्यों लिया ये फैसला- एसबीआई की तरफ से देशभर की ब्रांच में भेजे गए निर्देश में कहा गया है, ‘बैंकों को एटीएम ट्रांजेक्शन में होने वाली धोखाधड़ी की मिलने वाली शिकायतों को देखते हुए डिजिटल-कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के मकसद से नगदी निकासी की सीमा को घटाने का निर्णय लिया गया है. क्लासिक और मेस्ट्रो प्लेटफॉर्म पर जारी किए डेबिट कार्ड से भी निकासी सीमा को घटाया गया है.

डेबिट कार्ड से ऐसे होती है धोखाधड़ी- पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि एटीएम मशीन के आसपास कैमरे लगाकर ग्राहकों का पिन चुराकर फ्रॉड करने वाले कार्ड का क्‍लोन तैयार कर लेते हैं. दुकानों पर लगे स्‍वाइप मशीन के जरिये भी कुछ लोग कार्ड का क्‍लोन तैयार कर डेबिट-क्रेडिट कार्डधारकों को चूना लगाया करते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading