कैमूर में बस पलटी, 15 घायल


कैमूर : वाराणसी से यात्रियों को लेकर भभुआ जा रही बस शनिवार को अनयंत्रित हो गई. इस हादसे में बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जिसमे से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती लाया गया जहां से नौ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है.
घायल यात्री ने बताया कि वाराणसी से भभुआ आ रही अरुण बस का चालक शुरू से ही बस को तेज गति से चला रहा था. तभी ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान चालक संतुलन खो बैठा और बस डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे पलट गई.

बस में कुल 30 यात्री सवार थे, सभी को चोट लगी है. जिसमें से कई की हालत गंभीर है. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों की सहायता में लग गए. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.