कैमूर : जिला शिक्षा पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या


कैमूर में जिला शिक्षा पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या. संजय सिंह बीपीएससी पास कर जिला शिक्षा पदाधिकारी पद पर चयनित हुए थे.

कैमूर : बिहार में नीतीश सरकार अपराधियों पर शिकंजा कसने में नाकामयाब साबित हो रही है. ताजा मामला कैमूर जिले से सामने आया है. यहां एक जिला शिक्षा पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद गांव में काफी हंगामा मच गया. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर खूब बवाल मचाया.
दरअसल, कैमूर के चैनपुर थाना के पास घात लगाए बैठे कुछ अपराधियों ने संजय सिंह पर फायरिंग कर दी. अधिकारी को तीन गोलियां लगी. अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. बताया जाता है कि संजय सिंह बीपीएससी पास कर जिला शिक्षा पदाधिकारी पद पर चयनित हुए थे. वह ट्रेनिंग कर रहे थे. लेकिन गुरुवार रात को उनकी हत्या कर दी गई.
बताया जाता है कि संजय सिंह पटना में ट्रेनिंग कर रहे थे. शुक्रवार को वह दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे. कैमूर आने के बाद उनके बड़े भाई हरेंद्र सिंह रिसीव कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान हजरा मोड़ पर अपराधियों ने हमला कर दिया. पुलिस ने मामल दर्ज अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading