नाबार्ड मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र हुए जारी

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने सहायक प्रबंधक ग्रुप-ए और प्रबंधक ग्रुप-बी मुख्य परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार नाबार्ड की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हो चुके हैं, वे अब मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अपना एडमिट कार्ड NABARD की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नताक मांगी गई थी। उम्मीदवार परीक्षा के एडमिट कार्ड को 28 जुलाई तक डाउनलोड कर सकते हैं।

add

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-

1 : ऑफिशियल वेबसाइट http://www.nabard.org पर जाएं।
2 : होमपेज पर सहायक प्रबंधक ग्रुप-ए और प्रबंधक ग्रुप-बी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3 : नया पेज खुलेगा। यहां मुख्य परीक्षा कॉल लेटर वाली लिंक पर क्लिक करें।
4 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
5 : अपना एडमिट कार्ड / कॉल लेटर डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

add 2

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading