
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : सोमवार को तिरहुत रेंज के डीआईजी रविंद्र कुमार ने गत सात दिनों में मुजफ्फरपुर समेत वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में अपराध शीर्ष में गिर’फ्तारी एवं श’राब बरा’मदगी से सम्बंधित विवरणी जारी करते हुए बताया की चारों जिलों में विभिन्न आप’राधिक घट’नाओं में कुल 352 अप’राधकर्मियों/आ’रोपितों की गिर’फ़्तारी की गई है. वहीं 843.5 लीटर अ’वैध देशी श’राब और 2375.34 लीटर अवैध विदेशी श’राब और बी’यर जप्त किये गए हैं.

पुलिस उपमहानिरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार बीते सात दिनों में मुजफ्फरपुर जिले में सबसे अधिक विदेशी श’राब की बरा’मदगी की गई है. पुलिस का’र्रवाई के दौरान जिले में 1699.390 लीटर विदेशी श’राब और 11.500 लीटर बी’यर के साथ ही 08 लीटर स्पि’रिट बरा’मद की गई है. 09 मोटरसाइकिल, दो टाटा 407 ट्रक, एक साइकिल ठेला गाड़ी और एक टेम्पू जप्त की गई है. वही आपराधिक मामलों के दौरान एक पि’स्टल और एक राउंड जिन्दा कार’तूस के अलावा 03 गैस सिलिंडर, 06 ताला, 02 क’टर, 01 लाइट, 02 कड़ाही, एक बाल्टी, 150 किलोग्राम चावल, 05 मोबाइल फोन, एक चा’कू, एक किलोग्राम प्रतिबं’धित गां’जा और 23 हजार 30 रूपए बरा’मद किये गए और विभिन्न मामलों में 100 आ’रोपितों को गिर’फ्तार कर जे’ल भेजा गया.

वैशाली जिले में 127.8 लीटर देशी और 466.61 लीटर विदेशी श’राब बरा’मदगी के साथ ही 10 मोटरसाइकिल, 01 हाइवा, 01 टेम्पू और 02 बोलेरो ज’प्त किया गया. 01 देशी आ’ग्नेया’स्त्र, 08 राउंड जिन्दा कार’तूस और 10 खो’खा बरामद किया गया. विभिन्न मामलों में चारों जिलों में सर्वाधिक 165 आ’रोपितों को जे’ल भेजा गया है. सीतामढ़ी जिले में सबसे ज्यादा देशी श’राब 665.2 लीटर की बराम’दगी और सबसे कम विदेशी श’राब 8.025 लीटर की बरा’मदगी की गई है. 05 वाहन को ज’प्त करते हुए 0.33 किलोग्राम गां’जा की बरा’मदगी हुई है और 77 आ’रोपितों को जे’ल भेजा गया है.

शिवहर जिले सबसे कम 31.5 लीटर देशी श’राब और 181.59 लीटर विदेशी श’राब बरामद किया गया, वहीं 01 चारपहिया वाहन को ज’प्त किया गया है. पुलिस कार्रवाई में 02 राउंड जिन्दा कार’तूस और 01 खो’खा बरा’मद किया गया है. शिवहर जिले में वाहन जांच के दौरान 12,300 रुपये की राशि जु’र्माने के तौर पर वसूली गई है. इस दौरान 10 आ’रोपितों को गिर’फ्तार कर जे’ल भेजा गया है.




