गौरव राणा ने बढ़ाया मान, भारत ने जीते छह पदक

जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के दूसरे दिन भारतीय नि’शानेबाज गौरव राणा के दो स्वर्ण पदक की बदौलत भारत ने  छह पदक जीते। भारत इस रा’इफल/ पि’स्टल/ शा’टगन नि’शानेबाजी टूर्नामेंट में अब तब चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य सहित 11 पदक जीतकर तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

ads space 1080

उत्तर प्रदेश के बागपत के गौरव ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हमवतन अर्जुन सिंह चीमा को प’छाड़ कर सोने पर निशाना साधा। उन्होंने 60 निशानों के बाद 553 अंक, जबकि चीमा ने 551 अंक बनाए। दोनों ने विजयवीर सिद्धू (547) के साथ मिलकर कुल 1651 अंकों के साथ टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जीता।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.