मुजफ्फरपुर, वैशाली, व सारण के अधिकारियों के साथ प्रमंडलीय आयुक्त ने की श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : सोमवार को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने सारण, वैशाली एवं मुजफ्फरपुर के जिला प्रशासन के साथ शुरू होने वाले श्रावणी मेला के तैयारी की समीक्षा की. उन्होंने समीक्षा के क्रम में कहा कि दिन-प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है तैयारी भी बढ़-चढ़कर करनी होगी गंगा नदी में पुल के चालू हो जाने से यातायात का दबाव बढ़ गया है इसको रेगुलेट करना होगा यह भी ध्यान रखना होगा कि अन्य यात्रियों को किसी किस्म की कोई कठिनाई न हो.

आयुक्त ने वैशाली जिला प्रशासन को इस संदर्भ में समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर रूट की जानकारी आमजनों के बीच प्रचारित-प्रसारित करने के निर्देश दिये. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कांवरिया पथ में चलंत स्वास्थ्य वैन चलाने के दिशा निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर उनकी चिकित्सा कर मदद की जा सके.

आयुक्त श्री लाल ने उपस्थित पुलिस अधीक्षकों से कांवरिया पथ में वि’धि व्यवस्था के लिए पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था करने के दिशा निर्देश दिये. कांवरिया मार्च में शौचालय और पेयजल की भी जगह-जगह व्यवस्था की जानकारी आयुक्त ने ली. उन्होंने जिला प्रशासन को कांवरियों द्वारा जल उठाने के स्थान पर बांस बल्लों की मजबूत बैरि’केडिंग के लिए जल संसाधन विभाग से मदद लेने के निर्देश के साथ ही उक्त स्थान पर पुलिस प्रशासन से प्रशिक्षित गोताखो’रों की प्रतिनियुक्ति करने के भी आदेश दिये.

सारण पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रावणी मेले के मद्देनजर कांवरिया मार्ग में बिजली एवं पुलिस ग’श्ती की समुचित व्यवस्था के साथ ही पूरी तैयारी कर ली गयी है. वैशाली जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि भगवानपुर में कांवरियों के ठहराव हेतु बड़े कैन्ट एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था पूरी कर ली गयी है. पुराने पुल पर यातायात की व्यवस्था की गयी है. पुल में जो छोटे-छोटे गड्ढे बन गये हैं उनकी भी मरम्मति कर उन्हें समय सीमा के अन्दर दुरुस्त कर लिया जायेगा.

वैशाली पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने जानकारी देते हुये कहा कि वैशाली जिले के 33 किलोमीटर क्षेत्र में कांवरिया मार्ग पड़ता है, जिसको लेकर सु’रक्षा के दृष्टिकोण से पूरे कांवरिया मार्ग के क्षेत्र को 10 सेक्टर में बांट दिया गया है, और सभी सेक्टर में जिम्मेवार पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में पर्याप्त मात्रा में बलों की तै’नाती की जा रही है.

मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन द्वारा भी श्रावणी मेले की तैयारियों के संदर्भ में उपस्थित अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई. कांवरिया मार्ग में जगह-जगह सीसीटी’वी कैमरे लगाये जाने के साथ ही मंदिर के पास वाॅचटाॅवर निर्माण की जानकारी आयुक्त को दी गई. वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने श्रद्धालुओं की भी’ड़ को नियं’त्रित करने और वि’धि व्यवस्था बनाये रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों के तैनाती की बात कही.

उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि इस बार के श्रावणी मेले के दौरान पुलिस पाठशाला के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वेच्छा से श्रद्धालुओं की सेवा-सुश्रूषा में शामिल रहने की बात कही. एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को और चु’स्त करने की जानकारी आयुक्त को दी. मुजफ्फरपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक रविन्द्र कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक सारण और मुजफ्फरपुर नगर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये. गरीबस्थान मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक और स्थानीय पार्षद के पी पप्पू ने भी मंदिर प्रबंधन की ओर से की जा रही तैयारियों कि जानकारी दी.

आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने नगर आयुक्त को मंदिर के आसपास हो रहे जलज’माव से अविलंब मुक्त करने के निर्देश दिये.
गरीबनाथ मंदिर व्यवस्थापकों ने सारण जिला प्रशासन से अनुरोध करते हुये कहा है कि पहलेजा घाट से ही डाक ब’म के लिये एक प्रकार का पास निर्गत किया जाये जिससे यह पता चल सके कि वहाँ से कितने डाक ब’म जलाभिषेक हेतु आ रहे हैं, जिससे यहाँ समु’चित व्यवस्था करने में मदद मिलेगी.

मुजफ्फरपुर जिले के 27 किलोमीटर के क्षेत्र में कांवरिया सफर करते हैं. कांवरियों की सुविधानुसार जगह-जगह शौचालय एवं स्नान घर का निर्माण किया जा रहा है. आयुक्त ने विद्युत विभाग को कंट्रोल रूम से लगातार जुडे़ रहने का निर्देश दिया, जिससे बिजली संबंधी किसी प्रकार की स’मस्या आने पर त्वरित नि’दान किया जा सके. आयुक्त ने मेला के दौरान मार्ग में कहीं भी बिजली के नं’गे तार न हो ये सुनिश्चित करने के आदेश दिये. बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों को मनो’योग से कार्य करने के साथ ही धन्यवाद दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading