MUZAFFARPUR : फाय’रिंग की दो वा’रदातों से दह’ला शहर, एक की ह’त्या, एक गं’भीर रुप से घा’यल

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले में महज एक घंटे में दो अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों को अप’राधियों ने अपनी गो’लियों का नि’शाना बनाया, जिसमें एक की मौके पर ही मौ’त हो गई जबकि दूसरे मामले में गं’भीर रुप से घा’यल व्यक्ति जिंदगी और मौ’त के बीच झूलता निजी अस्प’ताल में इला’जरत है.

गो’लीबारी की दो सनस’नीखेज वा’रदातों से पुलिस महकमे में हड़कं’प मच गया है. जहां पुलिस एक तरफ रातभर सघन ग’श्त लगाने का दावा करती है वहीं इन घटनाओं ने पुलिस की सघन ग’श्ती की पो’ल खोल कर रख दी है.

पहली घटना कांटी थाना क्षेत्र के अमर दीप पेट्रोल पंप के समीप लगसरी पुल के पास घटित हुई है जहाँ पहले से घा’त लगाये बाईक सवार अप’राधकर्मियों ने एक बाइक सवार पर ताब’ड़तोड़ फाय’रिंग कर दी. अचानक चली गो’लियों की आवाज से इलाका थ’र्रा गया. गो’ली चलने की आवाज पर जुटे स्थानीय लोगों ने घट’ना की जानकारी तत्क्षण कांटी थाना को दी.

घट’ना की सूचना मिलते ही कांटी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच और घा’यल को आनन फानन में इलाज के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्प’ताल में भ’र्ती कराया. जहां घा’यल की स्थिति ना’जुक बताई जा रही है. घा’यल व्यक्ति की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही निवासी चंदेश्वर सहनी के रूप में की गई है. हालांकि अभी तक घट’ना के स्पष्ट का’रणों का पता नहीं चल पाया है.

घट’ना की जानकारी होते ही परिजन अस्प’ताल पहुँचे और घा’यल की स्थिति ना’जुक जान घ’बरा गये. परिजनों ने बताया कि कि घाय’ल चंदेश्वर सहनी प्राइवेट जॉब करते हैं और मोबाईल पर किसी के बुलाने पर ही वे बाईक से घर से निकले थे और थोड़ी ही देर बाद उन्हें उनके दुर्घ’टना में घा’यल होने की सूचना मिली. पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आपसी रं’जिश का बताया जाता है. पुलिस सभी बिन्दुओं को केन्द्र में रखकर जां’च में जुटी है.

गं’भीर रुप से घा’यल चंदेश्वर की स्थिति के बारे में इ’लाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि एक गो’ली कंधे से आर पार हो गई है, जबकि एक गो’ली अभी भी कंधे में फंसी हुई है, वहीं एक गो’ली मरीज के पेट में भी फंसी हुई है, जिसे ऑप’रेशन कर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

वहीं दूसरी घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा शिव मंदिर के समीप सोमवार देर रात घ’टित हुई. मिली जानकारी के अनुसार मोतीपुर थाना क्षेत्र के दरिया छपरा गांव निवासी नन्दकिशोर दुबे के पुत्र विकास दुबे देर रात स्कूटी से अपने घर जा रहे थे. इस बीच शिव मंदिर के निकट बेखौ’फ बाईक सवार सश’स्त्र अप’राधियों ने उन्हें घेर कर गो’ली मार दी.

जिससे विकास की मौ’त घट’नास्थल पर ही हो गई. सूचना पर पहुँची मोतीपुर थाना की पुलिस ने जांच-पड़ताल कर श’व को क’ब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया है. घट’ना के कार’णों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जां’च में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading