सोशल मीडिया पर ICC के सुपर ओवर नियम का बिग बी ने उड़ाया मजाक,फैन्स ने पनामा पेपर लीक मामले में घेर लिया

ICC वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मैच देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक जोक के जरिए सोशल मीडिया पर ICC के सुपर ओवर नियम का मजाक उड़ाया। ICC के इस नियम को फैंस भी गलत बता रहे हैं जिसमें फैसला ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर किया जाता है।

रविवार को हुए विश्व कप 2019 फाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया-आपके पास 2000 रुपये, मेरे पास भी 2000 रुपये। आपके पास 2000 का एक नोट, मेरे पास 500 के 4। बताइए कौन ज्यादा अमीर??? ICC- जिसके पास 500 के 4 नोट वो ज्यादा रईस।

ads space 1080

बिग बी के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उन्हें पनामा पेपर लीक मामले में घेर लिया। यानी कि बिग बी को ICC के सुपर ओवर रूल का मजाक बनाना काफी महंगा पड़ रहा है।

एक यूजर ने बिग बी को रिप्लाई करते हुए लिखा- ”मेरे पास ब्लैंक पेपर आपको पास पनामा पेपर। बताइए फ्रॉड कौन?” एक ने लिखा- ”खुदा खैर करे, पनामा जीत जाती तो जलसा इनके घर के बाहर होता।”

add 2

एक यूजर ने लिखा- ”बात नोटों की हो रही है तो पनामा वाले भी कोई कम नहीं हैं।”

अमिताभ बच्चन का नाम पनामा पेपर्स मामले में आया था और इस मामले की जांच आयकर विभाग भी कर रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading