बॉलीवुड के सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ को लेकर कंटेस्टेंट का सिलेक्शन शुरू हो चुका है । खबरों की मानें तो कंटेस्टेंट के लिए 23 नाम शॅार्ट लिस्ट हुए हैं ।
अब बिग बॉस 13 के लिए एक कंटेस्टेंट फाइनल हो गया है । इस कंटेस्टेंट का नाम चंकी पांडे है । टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, चंकी पांडे इस बार बिग बॉस में एंट्री करेंगे । चंकी पांडे शो के पहले सेलेब्रिटी होंगे जो घर के अंदर जाएंगे ।

इस बारे में शो के मेकर्स की ओर से कोई बयान नहीं आया है । चंकी को काफी टाइम पहले मेकर्स ने बिग बॉस के लिए अप्रोच किया था और फाइनली उन्होंने हां कह दिया है।

चंकी पांडे ने 1987 में पहलाज निहलानी की फिल्म ‘आग ही आग’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट रही और फिर उन्हें लगातार काम मिलने लगा। बाद में चंकी पांडे ने ‘तेजाब’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘जहरीले’ और ‘आंखें’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
