
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मीनापुर प्रखंड के रानीखेरा पंचायत के शीतलपट्टी गाँव के तीन बच्चों के पानी मे डू’बने की घटना का बा’ढ़ से कोई सम्बन्ध नहीं है. यह मामला पूर्णतः आप’राधिक घ’टना है जो बच्चो की माँ रीना देवी द्वारा अं’जाम दिया गया. रीना देवी के पति शत्रुधन राम जो पंजाब में कार्य करते है, उनके साथ रीना देवी का दूरभाष से वार्ता के क्रम में ब’हस हुई थी. तत्पश्चात रीना देवी आ’वेश में आकर अपने चारों बच्चो के साथ बागमती के तट पर जाकर पहले अपने चारों बच्चों को नदी में ध’क्का दिया फिर स्वयं भी नदी में कू’द गईं.

स्थानीय गोताखो’रों की मदद से रीना देवी और उनकी सात वर्षीय पुत्री राधा कुमारी को ब’चा लिया गया, जबकि 3 माह के करण कुमार, 5 वर्षीय राज कुमार और 12 वर्षीया पुत्री ज्योति कुमारी की पानी में डू’बने के कारण मौ’त हो गई. एक श’व को तत्काल और दो शवों को संध्या 4 बजे तक निकाला जा चुका था.

उक्त बातें जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने गुरुवार को जिला समाहरणालय सभा कक्ष प्रेस वार्ता कर मीडिया कर्मियों को बताई. मौके पर वरीय पुलीस अधीक्षक मनोज कुमार और अपर समाहर्ता, आपदा अतुल कुमार वर्मा उपस्थित थे. उन्होंने स्पष्ठ कहा कि उक्त घ’टना से संबंधित प्रकाशित/प्रसारित खबर का संबंध बा’ढ़ के दौरान डू’बने से कतई नहीं है. चूंकि यह मामला आप’राधिक कृ’त्य है इसलिए सरकार द्वारा इस मामले में कोई मुआ’वजा नहीं दिया गया है.

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर सम्बन्धित प्रखंड के अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी भी उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की किसी भी घ’टना से संबंधित खबर प्रकाशित/प्रसारित करने से पूर्व प्रशासनिक प्रतिक्रि’या अवश्य ली जानी चाहिए. ऐसा न करने से जनता के बीच ग’लत संदेश जाने की संभावना बनती है साथ ही अफ’वाह भी उत्पन्न होता है जिससे समाज मे गल’तफह’मियां पैदा होती है.

इससे आम लोगों के हितों के मद्देनजर की जा रही प्रशासनिक कार्यो में बा’धा तो पड़ती ही है साथ ही प्रशासनिक प्रया’सों पर भी प्र’श्न-चिन्ह खड़ा कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि इस वि’षम परि’स्थिति में मीडिया का भी स’हयोग अपेक्षित है. जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक प्रया’सों के साथ-साथ अन्य सामाजिक संगठनों एवं मीडिया की सहभागिता, आपसी ताल-मेल से उम्मीद हैं कि इस सं’कट को शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा.

