Twitter ने यूजर्स की सुविधा के लिए जारी किया हाइड रिप्लाई फीचर

Twitter ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए हाइड रिप्लाई फीचर जारी किया है। इस फीचर का फायदा यह होगा कि यूजर्स के पास इस बात का नियंत्रण होगा कि उसके रिप्लाई और ट्वीट को कौन देखेगा और कौन नहीं। दूसरे शब्दों में कहें तो हाइड रिप्लाई Twitter का नया प्राइवेसी फीचर है। हालांकि ट्विटर का यह फीचर फिलहाल कुछ ही देशों में लाइव है।

ADS HERE
ADS HERE

इस फीचर के लाइव होने के बाद यूजर्स के पास विकल्प होगा कि वह अपने किसी पोस्ट पर रिप्लाई को हाइड करना चाहता है या नहीं। इस फीचर को ऑन करने के लिए ट्वीट के साथ दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करना होगा और इसके बाद Hide replies के विकल्प को चुनना होगा।

add 2

यूजर्स के पास इसका विकल्प नहीं होगा कि वह हमेशा के लिए रिप्लाई बटन को हाइड कर सके। यानि आप हमेशा के लिए रिप्लाई बटन को हाइड नहीं कर पाएंगे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.