गंगा किनारे दफ़न राज से उठा पर्दा


पटना :
राजधानी के दीघा थाना क्षेत्र में आज सुबह से लोग उस खबर के बाद जमा थे जिसके मुताबिक एक अज्ञात गाड़ी के द्वारा बोरे में बंद किसी चीज को मिट्ठी में गाड़ दिया गया था. स्थानीय लोगों के शक के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई और गाड़ी से आये लोग वहा से भाग खड़े हुए. लोगों को शक था कि गंगा किनारे किसी शव को कुछ अज्ञात लोगों ने ठिकाने लगाया है जिसके बाद देखते देखते लोगों कि भारी भीड़ गंगा किनारे जमा हो गई.  घटना कि सूचना पुलिस को भी दी गई लेकिन घंटो तक पुलिस के नहीं आने से लोगो का गुस्सा भी बढ़ता गया. आखिरकार भीड़ कि शिकायत पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने कुछ लोगों कि मदद से उस जगह खुदाई कि जहा लोगों ने शव को मिट्टी के नीचे गाड़ दिया था. लोगो का सब्र ख़त्म हो रहा था पुलिस के ऊपर भी तनाव साफ़ दिखाई दे रहा था लेकिन जैसे ही खुदाई के बाद बोर से शव को बहार निकाला गया लोग सन्न रह गए. दरअसल जिसे लोग किसी इंसान का शव समझ रहे थे वो आदमी का नहीं बल्कि कुत्ते का था.

पटना के दीघा में गंगा किनारे कुछ लोगों ने एक गाड़ी से कुछ लोगों को उतारते देखा सभी जल्दी में उस जगह गड्ढा कर रहे थे. लोगों कि माने तो गड्ढा खोदने के बाद उन लोगो ने बोर में बंद किसी चीज को मिट्ठी में गाड़ दिया जिसे लोगो ने किसी आदमी का शव समझ लिया. स्थानीय लोगों ने जब हल्ला करना शुरू किया तो सभी वहा से भाग खड़े हुए जिसके बाद स्थानीय के शक को सही समझ बैठे. पूरी घटना के दौरान लोगो ने स्थानीय थाने को सूचना दी जिसके करीब एक घंटे बाद पुलिस भी घटना स्थल पहुंची. जाँच में पूरे घटना अफवाह निकली जिसने करीब 5 घंटे तक पुलिस और पब्लिक को उलझाए रखा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading