MERRUT : भाजपा नेता ने की दरोगा की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल


MERRUT : इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से एक दारोगा के पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. घटना यूपी के मेरठ की है. जहाँ नेशनल हाईवे पर स्थित बीजेपी नेता के होटल में खाना खाने गए परतापुर थाने के मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार की जमकर पिटाई की गई.  इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसएसपी तक पहुंचा, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है.

बताया जाता है कि मेरठ के नेशनल हाईवे स्थित खिर्वा चौपले के पास ब्लैक पेपर नाम से वार्ड 40 से भाजपा पार्षद चौधरी मनीष पंवार का होटल है. जहाँ मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार एक महिला के साथ दे रात डिनर करने पहुंचे. तभी देर से खाना लाने पर दारोगा के साथ रहे महिला ने विरोध किया जिसके बाद बवाल हो गया. आरोप है कि नशे की हालत में महिला ने होटल में तोड़फोड़ की और स्टाफ के साथ गाली-गलौज किया. जिसके बाद होटल मालिक भाजपा नेता ने दारोगा की जमकर पिटाई कर दी.

होटल मालिक ने बताया कि दारोगा और महिला दोनों नशे में थे और दोनों ने होटल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार की. उसके बाद लगातार धमकी दे रहे कि हमारी ऊंची जान-पहचान है और हमारा कोई कुछ जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुँच गया. महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज़ का मामला दर्ज कराया था. जिस केस को मैं देख रहा है. देर रात मैं होटल में खाने पहुंचा तभी महिला भी वहां आ गयी. खाना लाने में देर हुई जिसके बाद महिला भड़क गई और प्लेट उठाकर फेंक दिया. तभी होटल मालिक और स्टाफ ने मिलकर मुझे बहुत मारा।

इसी बीच होटल मालिक ने घटना कि सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच दारोगा और महिला को हिरासत में ले लिया। दोनों का मेडिकल कराया गया. वहीं महिला ने होटल मालिक, मैनेजर और एक कर्मचारी पर मारपीट, छेड़छाड़ और बंधक बनाकर धमकी देने का आरोप लगा कंकरखेड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading