BETTIYA : भूमि विवाद में हुई जमकर मारपीट, 1 महिला की मौत, 6 घायल

BETTIYA : पश्चिम चंपारण जिले के सीरिसिया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में जहां एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, वहीं तकरीबन आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बेतिया स्थित एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सीरिसिया थाना क्षेत्र के विश्वास गांव निवासी अवध महतो और रामेश्वर महतो के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर आज शनिवार को एकबार फिर दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान रामेश्वर महतो के लोगो ने अवध महतो के परिवार की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। इस घटना में गंभीर रुप से घायल सभी को इलाज के लिए बेतिया एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतिका का नाम रावड़ी देवी बताया गया है। वह अवध महतो की मां थी। मृतिका के पुत्र अवध मंडल ने बताया कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी अभीतक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading