Pampers ने पेश किया एक कनेक्टेड केयर सिस्टम, डायपर गीला होगा तो मोबाइल पर मिलेगा नोटिफिकेशन

पैंपर्स ने एक कनेक्टेड केयर सिस्टम पेश किया है जिसका नाम Lumi है। इसमें सेंसर्स लगे हैं, जो बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। डायपर के गीला होने पर ये सेंसर मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजेंगे। एप के जरिए यह भी जानकारी मिल सकेगी कि बच्चा कब सोया है और कितने बार उठा है।

एप में इस स्मार्ट डायपर को इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया गया है,  कंपनी ने इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने इंटरनेट कनेक्टेड बेसिनेट्स, स्मार्ट नाइट लाइट्स और पेसिफियर्स बोतल भी पेश किया है जो बच्चों की फीडिंग को ट्रैक कर सकता है।

ADS HERE
ADS HERE

कंपनी ने एक एप भी पेश किया है जो माता-पिता की आवाज निकालता है। ऐसे में बच्चों को लगता है कि अपनी मां के पास ही है।

वहीं सिक्योरिटी और प्राइवेसी के सवाल पर पैंपर्स के एक प्रवक्ता ने कहा है कि डाटा पूरी तरह से इंक्रिप्टेड है,  उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी फिलहाल टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन की सुविधा नहीं दे रही है।

add 2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.