MPV सेगमेंट में Maruti Suzuki की अर्टिगा काफी पॉपुलर है। और इसका 6 सीटर मॉडल भी काफी चर्चा में है। आगामी नया मॉडल XL6 नाम से आएगी। हाल ही में XL6 की फोटो लीक हो चुकी है।

Maruti Suzuki की नई 6 सीटर वाली XL6 भारत में 21 अगस्त को लॉन्च की जाएगी। इस गाड़ी को कंपनी अपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेचेगी। यह नया मॉडल कंपनी की अर्टिगा पर ही बेस्ड होगा। लेकिन इसके डिजाइन और केबिन में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

लीक हुई तस्वीर के मुताबिक नई XL6 के रियर और साइड लुक में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं इसके अलावा इसमें नए बम्पर लगाए गये हैं। इसके अलावा रियर बम्पर पर स्लिवर स्किड प्लेट देखने को मिलती है जिससे यह स्पोर्टी नजर आती है इसके अलावा इसके टॉप पर रूफ रेल भी साफ देखने को मिलती है। इस गाड़ी में 6 सीटें होंगी।