साइना नेहवाल ने जापान ओपन के शुरू होने से पहले अपना नाम लिया वापस

भारत की बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने जापान ओपन के शुरू होने से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया है। कहा जा रहा है कि फिटनेस की समस्याओं के चलते साइना जापान ओपन में भाग नही लेंगी। वह अगले महीने होने वाले विश्व चैंपियन की तैयारी में जुटी हैं और अपने फिटनेस पर काम कर रही हैं।

ADS HERE
ADS HERE

खराब फिटनेस के चलते वह इंडोनेशिया ओपन में भी भाग नहीं ले पाई थीं। सत्र के पहले खिताब की तलाश कर रही भारतीय शटलर पीवी सिंधु मंगलवार से शुरू हो रही जापान ओपन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 बैडमिंटन चैंपियनशिप को जीतकर इसे पूरा करना चाहेंगी। सिंधु को रविवार को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

add 2

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading