श्रावणी मेला क्षेत्र कांवरियों से पट गया है। दिन-रात केसरिया वस्त्र पहने कांवरिया सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान और पूजा-पाठ के बाद बोल बम के जयकारे लगाते देवघर र’वाना हो रहे हैं। कृष्णगढ़ मुख्य नियंत्रण कक्ष के अनुसार मंगलवार को करीब 93 हजार कांवरिया सुल्तानगंज से देवघर रवाना हुए। सुल्तानगंज से कांवरिया पथ से होकर बाबा नगरी जाने वाले कांवरिया बोल बम, हर हर महादेव आदि के जयकारे लगाते चल रहे हैं। उबर-खाबर सड़क पर खाली पैर चल रहे कांवरियों को द’र्द की प’रवाह नहीं है। उन्हें तो बस बाबा का दर्शन करना है।

इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। लोगों ने बताया कि सावन में सुल्तानगंज एक ऐसा शहर हो जाता है, जो 24 घंटा खुला रहता है। मेला क्षेत्र सहित आसपास की दुकानें खुली रहती हैं। गंगा नदी का जलस्तर सुल्तानगंज में स्थिर है। फिर भी कांवरियों को सबसे ज्यादा परे’शानी घा’ट पर स्नान करने में हो रही है। कांवरिया शिवाजी सिंह कहते हैं कि गंगा घा’ट से पांच किलोमीटर दूर ही तिलकपुर में बस रो’क दी गयी है।

वहां से सामान लेकर आना काफी कष्टदायक है। उसके बाद भी गंगा घा’ट जाने वाली सड़क की’चड़मय है और घा’ट पर भी व्यवस्था ठीक नहीं है। ऐसे में श्रद्धालुओं को परे’शानी हो रही है। कांवरिया श्रीकांत बम कहते हैं कि गंगा किनारे एवं रास्ते में कड़ी धूप को देखते हुए शेड की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि कांवरियों को रा’हत मिल सके।

डाकबम -903
पुरुष – 891
महिला- 12
सामान्य – 91877
पुरुष – 63565
महिला – 28312

Input: Hindustan