‘मसान’ यानी श्म’शान घाट, जहां अंतिम संस्कार किया जाता है। फिल्म में विक्की कौशल, रिचा चड्ढा, संजय मिश्रा, श्वेता त्रिपाठी और विनीत कुमार जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 4 साल हो गए हैं। ये वही फिल्म है जिसके बाद विक्की कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी।

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म मसान के साथ ही नीरज घैवान ने अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म के निर्देशक नीरज घैवान ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में अनुराग कश्यप को असिस्ट किया था। उन्होंने 2012 में मसान फिल्म बनाने की योजना अनुराग को बताई थी लेकिन टाइट शेड्यूल के कारण अनुराग ये फिल्म बना नहीं पाए लेकिन उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया।
और फिर कान, फिल्मफेयर, और नेशनल अवार्ड। मसान पहली ऐसी फिल्म बनी जिसके डायरेक्टर को ये तीन अवार्ड मिले।
