कुश्ती विश्व चैंपियनशिप का ट्रायल अब सोनीपत की जगह दिल्ली में भारतीय कुश्ती महासंघ ने कहा कि बेहतर आयोजन सुविधाओं को देखते हुए विश्व चैंपियनशिप के लिए पुरुषों के 26 को होने वाले चयन ट्रायल सोनीपत साई सेंटर की जगह अब दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होंगे।

कुछ रेफरियों ने भी डब्ल्यूएफआई से शुक्रवार को होने वाले परीक्षणों के स्थल को बदलने की मांग की थी क्योंकि सोनीपत के साई केंद्र में उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर था। चयन ट्रायल शुक्रवार को सुबह आठ बजे शुरू होगा।
