भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी दिल्ली के दिविज शरण ने इस हफ्ते ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी समंथा मरे से शादी कर ली। वहीं पूर्व टेनिस खिलाड़ी स्टीफन अमृतराज भी अमेरिका की स्टार खिलाड़ी एलिसन रिस्के के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए।

33 वर्षीय शरण ने ट्विटर पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “मेरी बेस्ट पार्टनर”। वहीं समंथा ने भी ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए ‘परफेक्ट मैच’ लिखा।
