अमेरिकी न्याय विभाग ने जल्द ही टेक कंपनियों के खि’लाफ जांच शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि विभाग ने कंपनियों के नाम की जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इस जांच की जद में फेसबुक, गूगल, ट्विटर, एपल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां आएंगी।

जांच इस बात को लेकर भी होगी कि टेक कंपनियां अमेरिकी अर्थव्यवस्था को किस तरह प्रभावित कर रही हैं। यूरोपियन यूनियन पहले से ही प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन को लेकर कई कंपनियों के खिलाफ जांच कर रहा है। यूनियन ने कुछ दिन पहले ही गूगल पर भारी जुर्माना भी लगाया था।
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट का मानना है कि कई टेक कंपनियों ने बहुत ही कम समय में बड़ा यूजर बेस बना लिया है। ऐसे में बाजार में इनका प्रभाव बढ़ रहा है।
