व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस इसी साल भारत में शुरू होगी। इसकी जानकारी व्हाट्सएप के ग्लोबल हेड विल कैथकार्ट ने गुरुवार को एक इवेंट में दी।

भारत दौरे पर आए कैथकार्ट ने इवेंट में कहा कि कंपनी पैसे ट्रांसफर को मैसेज भेजने जितना आसान बनाना चाहती है, लेकिन कैथकार्ट ने व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस की लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

व्हाट्सएप पिछले साल से ही भारत में 10 लाख यूजर्स के साथ अपनी पेमेंट सेवा की टेस्टिंग कर रही है। इस समय भारत में व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या करीब 430 करोड़ हो गई है। वहीं 2023 तक भारत में डिजिटल पेमेंट का मार्केट एक ट्रिलियन डॉलर यान 6,90 अरब रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।