
थाने में टिक टॉक वीडियो बनाने के आ’रोप में एक महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। यह पूरा मामला गुजरात के मेहसाणा जिले का है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी को पुलिस स्टेशन में डांस करके टिक टॉक वीडियो बनाने के आ’रोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

थाने में महिला पुलिसकर्मी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद विभाग ने सस्पेंड का फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी का नाम अर्पिता चौधरी है जिन्होंने थाने में लॉकअप के पास टिक टॉक वीडियो बनाया और एप पर अपलोड किया। वीडियो मेहसाणा के लागनज पुलिस थाने का है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अर्पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिसके बाद डिप्टी सुपरिटेंडेंट मनजीता वंजारा ने मामले की जांच के आदेश दिए।