जल्द ही आप एक ही नंबर से दो अलग-अलग डिवाइस में व्हाट्सएप इस्तेमाल कर पाएंगे। व्हाट्सएप के इस नए फीचर की जानकारी व्हाट्सएप के फीचर को लीक करने वाली साइट WABetaInfo ने दी है, वाबीटाइन्फो ने इस फीचर के लॉन्च होने की तारीख के बारे में कोई जानकारी दी है।

फिलहाल हम एक नंबर से एक ही डिवाइस में व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं डेस्कटॉप वर्जन पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए फोन का इंटरनेट से कनेक्टेड होना जरूरी होता है, लेकिन नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं होगा।
