हिंदी सिनेमा की अदाकारा तब्बू का एक ग्लैमरस फोटोशूट वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। कवरपेज पर तब्बू बेबी पिंक और रेड कलर की शोल्डर फ्रिल वाली सैटिन ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी यह ड्रेस प्रशांत वर्मा ने डिजाइन की है।

फोटोशूट के दूसरे लुक में तब्बू ने ब्लैक और गोल्डन शिमरी वन शोल्डर ड्रेस पहनी है। फैंस को उनका यह हॉट अवतार काफी पसंद आ रहा है।

इस लुक में तब्बू ने स्ट्रेपलेस शॉर्ट व्हाइट ड्रेस पहनी है जो Aratrik Dev Varman की डिजाइन के कलेक्शन से है।

इस तस्वीर में भी तब्बू ने वन शोल्डर ड्रेस पहनी है। उनका यह लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस द्वारा पसंद किया जा रहा है।
