Superintendent की कुर्सी पर जा बैठी महिला, बोली-मैं हूं PMCH की अधीक्षक, तुम काम करो…

पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉ’स्पिटल (पीएमसीएच) में शुक्रवार को दोपहर में उस समय अ’जीबोगरीब स्थि’ति पैदा हो गई, जब मानसिक रूप से अ’स्वस्थ महिला पीएमसीएच के अधीक्षक की कुर्सी पर बैठ गई। वर्तमान में अधीक्षक छुट्टी पर हैं और उनकी कुर्सी खाली थी।

जब कर्मचारियों ने अचानक कुर्सी पर एक महिला को बैठी देखा, तो सभी के हाथ-पांव फू’ल गए। कर्मचारियों ने उसका परिचय पूछा तो नाम प्रतिमा बताते हुए कहा कि अब मैं ही अधीक्षक हूं। सूचना जब उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार जैमियार को मिली तो वह भी अधीक्षक चैंबर में पहुंचे।

उन्हीं के पास अधीक्षक का प्रभार है। उन्होंने महिला से परिचय पूछा तो उसने त’पाक से कहा, तुम कौन हो? बताया कि मैं उपाधीक्षक हूं, तो महिला ने कहा, तुम उपाधीक्षक हो तो अपना काम करो। उन्होंने कहा कि यह अधीक्षक की कुर्सी है, तो महिला ने कहा कि मैं ही अधीक्षक हूं। इसके बाद उपाधीक्षक ने महिला से पत्र मांगा तो उसने कहा कि बाद में मिल जाएगा।

इसके बाद अ’स्पताल क’र्मियों को समझते देर नहीं लगी कि यह में’टल केस है। इसके बाद उपाधीक्षक ने तत्काल पुलिस बुलाई और महिला को कार्यालय से बाहर कराया, इसके बाद अ’स्पताल प्रशासन ने रा’हत की सां’स ली।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.