अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कई पदों पर आवेदन निकाले गए हैं। बता दें कि ये भर्तियां स्टोर कीपर- कम- क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदों पर होने जा रही हैं। उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 से 30 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
स्टोर कीपर- कम- क्लर्क के पदों पर न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।
स्टेनोग्राफर के पदों पर न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त संस्थान / बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
30 जुलाई 2019 ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है

स्टोर कीपर- कम- क्लर्क के पदों पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।
स्टेनोग्राफर के पदों पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 27 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क :
जनरल, ओबीसी के लिए 1000 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस, महिला उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये
नौकरी का स्थान : पटना (बिहार)
स्टोर कीपर- कम- क्लर्क के पदों पर चयन लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।
स्टेनोग्राफर के पदों पर चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट पर आधारित होगा।