हुवावे का एक नया स्मार्टफोन Huawei Y9 Prime 2019 भारत में कल यानी 1 अगस्त को लॉन्च होने वाला है । हुवावे वाय9 प्राइम 2019 की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में होगी। वहीं अमेजन पर हुवावे वाय9 प्राइम 2019 का टीजर भी जारी हो गया है।
इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऐसे में Huawei Y9 Prime 2019 हुवावे का पहला फोन होगा जिसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में हुवावे का ऑक्टाकोर हाई-सीलिकन किरिन 710एफ प्रोसेसर मिलेगा। हुवावे के इस फोन का मुकाबला ओप्पो के3, रियलमी एक्स और रेडमी के20 से होगा।

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। फोन में हुवावे का हाई-सीलिकन किरिन 710F प्रोसेसर मिलेगा और 4 जीबी की रैम मिलेगी। यह फोन सिर्फ 128 जीबी की स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा है।