भारतीय वायुसेना ने लॉन्च किया अपना वीडियो गेम

भारतीय वायुसेना ने अपना वीडियो गेम लॉन्च कर दिया है। इस गेम का नाम Indian Air Force: A cut above है और इसे गूगल प्ले-स्टोर के अलावा एपल स्टोर से भी फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ ने इस गेम को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। इंडियन एयरफोर्स के इस गेम का मकसद युवाओं को भारतीय वायु सेना के बारे में जानकारी देना और उन्हें एयरफोर्स ज्वाइन करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

add

गेम के फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रेनिंग, सिंगल प्लेयर और फ्री फ्लाइट जैसे कई मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस गेम में भारतीय वायुसेना के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है। इस गेम में प्लेयर्स को 10 मिशन मिलेंगे।

यह गेम ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी खेला जा सकेगा। गेमिंग के दौरान प्लेयर्स को एयरक्राफ्ट को हैंडल करने और चलाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस ट्रेनिंग के बाद ही प्लेयर्स को एयरक्राफ्ट चलाने का मौका मिलेगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.