ईओडब्ल्यू ने मेहुल चोकसी पर धो’खाध’ड़ी का एक और मामला किया दर्ज

पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपये का चू’ना लगाकर वि’देश भागे हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खि’लाफ मुंबई की आर्थिक अप’राध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने धो’खाध’ड़ी का एक और मामला दर्ज किया है। इस बार चोकसी पर लक्ष्मी इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड ने धो’खाध’ड़ी का आ’रोप लगाया है।

लक्ष्मी ग्रुप ऑफ कंपनी ने कहा है कि साल 2017 में चोकसी ने उन्हें बताया था कि उनकी कंपनी गीतांजलि ग्रुप वित्तीय सं’कट से जूझ रही है इसलिए वह बोरिवली स्थित अपने आधे पूरे हुए प्रोजेक्ट तत्व रेसिडेंशल को बेचना चाहता है।

add

इस प्रोजेक्ट को चोकसी ने 2014 में शुरू किया था। चोकसी ने जब तत्व रेसिडेंशल बेचा था, उस समय 133 में से 101 फ्लैट्स का निर्माण पहले ही हो चुका था और वे बिक भी चुके थे। लक्ष्मी ग्रुप ऑफ कंपनी ने चोकसी को 29.9 करोड़ रुपये दिए थे।

चोकसी ने लक्ष्मी ग्रुप को कहा था कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने पर उन्हें मुनाफा होगा। इसे पूरा करने की जिम्मेदारी लक्ष्मी ग्रुप ने अकार कंस्ट्रक्शन को दी थी और उन्हें पांच करोड़ रुपये की एडवांस पेमेंट भी की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.