काजोल ने माँ और बहन के साथ पानी में भीगते हुए लगाए पौधे

बॉलीवुड अदाकारा काजोल बहन तनीषा और मां तनूजा के साथ लोनावला में हुए पौधा रोपण समारोह में पहुंचीं । यहां तीनों ने पानी में भीगते हुए पौधे लगाए। इस दौरान काजोल का बेटा युग भी साथ था । इस मौके पर काजोल और पूरे परिवार ने स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया ।

add

ईवेंट में काजोल के परिवार के अलावा जैकी श्रॉफ भी मौजूद थे । उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं ।

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है । इस पर काजोल ने कैप्शन में लिखा, ‘एक व्यक्ति अपनी पूरी जिंदगी में 7 पेड़ों से ऑक्सीजन लेता है । ऐसे में मैं आप सबसे निवेदन करती हूं कि @stamp_ngo को सपोर्ट करें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं ।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.