बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख ने न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी अपना सिक्का जमाया है, 8 अगस्त को को शाहरुख खान को मेलबर्न के 10वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
शाहरुख को लिंडा डेसाऊ पुरस्कृत करेंगी। लिंडा विक्टोरिया की 29 वीं राज्यपाल के रूप में शपथ लेने वाली पहली महिला हैं।

शाहरुख खान इस समारोह के मुख्य अतिथि भी होंगे। साल 2019 में इस कार्यक्रम की थीम साहस है। आयोजन पलास थिएटर में आयोजित होगा। इस अवार्ड के जरिए आयोजक भारतीय सिनेमा में शाहरुख के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।
इस बारे में एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा- ‘मैं इस सम्मान के लिए आभारी हूं। मेलबर्न में सिनेमा का जश्न मनाने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से आ रहे मेरे सभी साथी व उद्योग के सदस्यों के साथ मंच और पोडियम साझा करना एक शानदार अनुभव होगा।