कश्मीर के लिए आज बड़ा दिन है. अच्छा या बु’रा, ये हम नहीं कह सकते. लेकिन बड़ा दिन है. कई दिनों से चर्चा चल ही रही थी कि कश्मीर में कुछ बड़ा होने वाला है. वो आज यानी 5 अगस्त को हो गया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में आर्टिकल 370 को ह’टाने का संकल्प पेश किया.

यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का द’र्जा देता है. लेकिन अब इसका केवल खंड एक लागू रहेगा.इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया गया है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख. ये दोनों केंद्र शासित प्रदेश होंगे, जिनमें से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी. जबकि लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी.
इस तरह भारत में अब 28 राज्य और 9 यूनियन टेरिटरी हो गए हैं.खैर, इस फैसले से पहले ही कश्मीर में तै’नात जवानों की संख्या बढ़ा दी गई थी. टूरिस्ट्स के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई थी कि वो जम्मू-कश्मीर से निकल जाएं. इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं. वहीं, 4-5 अगस्त की दरमियानी रात महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला, सज्जाद लोन समेत कई नेताओं को रात को ही नजरबं’द कर दिया गया था.

लेकिन इंटरनेट तो घटिया दिमाग वालों भ’रा ही हुआ है. वो इतने गं’भीर मुद्दे पर भी घि’नहेपन से बा’ज नहीं आए. लोग एक मीम शेयर करने लगे. मीम में था गैंग्स ऑफ वासेपुर का एक सीन. इस सीन में दुर्गा (रीमा सेन) और सरदार खान (मनोज वाजपेयी) थे.
मीम में दुर्गा को महबूबा से और सरदार खान को अमित शाह से रिप्लेस कर दिया गया. कैप्शन लिखा है, जो उस सीन में सरदार खान का डायलॉग भी था- कां’प काहे रही हो?


Input: The Lallantop