अमृतसर हादसे के बाद ट्रैक पर घायल अवस्था में मिले 10 माह के विशाल की पहचान हो गई है और बच्चा उसकी मां को सौंप दिया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, हादसे में बच्चे के पिता की मौत हो गई है। दरअसल, घायल विशाल और उसकी मां को लोगों ने इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करा दिया था।