डायन के शक में घर में सो रही एक 62 साल की वृद्ध महिला की काटी जीभ

तिलौथू/अमझोर. अपराधियों ने तिलौथू थाना क्षेत्र के रेड़िया रजवार टोले में डायन के शक में घर में सो रही एक 62 साल की वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला किया। महिला के चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए और उसकी जीभ काट डाली।
घटना रविवार सुबह करीब चार बजे हुई। उस वक्त वृद्धा घर में अकेले थी और बेटा-पतोहू जंगल में लकड़ी काटने के लिए निकले थे।

वृद्धा का एक ही बेटा है जो मूक-बधिर है। पुलिस ने बताया कि स्वर्गीय दिपी रजवार की पत्नी राजकली देवी अपने घर में सो रही थी। पीड़ित महिला की चिल्लाहट सुनकर अगल-बगल के लोग जाग गए। ग्रामीणों के जगने की आहट सुन कर अपराधी भाग खड़े हुए। महिला कुछ बोलने में अक्षम है, लेकिन हाथ से 2 लोगों के होने का इशारा कर रही है। आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि पीड़िता के मुंह से खून बह रहा है और जीभ कट कर लटका हुआ है। महिला का सासाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading