पटना. हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवान उस समय हक्का-बक्का रह गए जब एक महिला गेट नंबर दो के पास पहुंच खुद को चीफ जस्टिस बताने लगी। उसने चीफ जस्टिस का आईकार्ड भी दिखाया और चैंबर में जाने की जिद करने लगी। जवान ने तत्काल अपने वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने महिला को हिरासत में ले लिया। उसे कोतवाली थाने लाया गया फिर वहां से महिला थाने भेज दिया गया। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर राकेश कुमार ने बताया कि महिला विक्षिप्त है। उससे पूछताछ की गई है। उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान दानापुर के तकियापर की रहने वाली मीरा राज के रूप में हुई। उसके परिजनों को जानकारी दी गई है। उसे छोड़ दिया जाएगा।