पाटलिपुत्र जंक्शन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही ट्रेन 12142 इलाहाबाद के पास छिवकी से वापस लौटाई गई। पाटलिपुत्र से दोपहर 11:45 में खुलने के बाद अपने समय से शाम साढ़े चार बजे इलाहाबाद पहुंच गई थी, मगर यात्रियों को ट्रेन आगे नहीं जाने की जानकारी दी गई।

एक घंटे जंक्शन पर खड़े रहने के बाद ट्रेन वापस पटना लौट गई। दादर रूट से जाने वाली इसी ट्रेन को छह अगस्त को भी र’द्द कर दिया गया है। पटना से मुंबई के बीच जाने वाली अभी सिर्फ इसी ट्रेन के परिचालन पर अ’सर पड़ा है। कुल 1500 लोगों को लेकर जाने वाली इन ट्रेन के यात्रियों की परे’शानी अ’चानक से ब’ढ़ गई है।
महाराष्ट्र में लगातार बारिश के बाद दादर, मुंबई और पनवेल की ओर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है। बारिश का पानी रेलवे ट्रैक को क्षति पहुंचा रहे हैं। कई पटरियों की हालत बेहद खस्ता है। इधर, इसका असर पटना सहित प्रदेश से जाने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा है।
इस ट्रेन से प्रदेश के ज्यादातर कैंसर पीड़ित यात्री जाते हैं। इन्हें इलाज के नाम पर 600 रुपए में मुंबई जाने का एसी टिकट दिया जाता है। ऐसे में ट्रेन नंबर 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनल से लोग जाते हैं। ट्रेन वापस होने के दौ’रान लोगों के अंदर टिकट कैंसिल होने का रिफंड को लेकर उहापोह की स्थि’ति बनी हुई है।
रविवार को देररात 12 बजे के बाद दानापुर पहुंचने पर यात्रियों ने टिकट के रिफंड को लेकर जोरदार हंगामा किया। पाटलिपुत्र जाने वाली ट्रेन दानापुर में ही रुक गई। बताया गया कि अब आगे नहीं जाएगी। सभी यात्री यहीं उतर जाएं।
इसके बाद यात्रियों को बताया गया कि रिफंड छिवकी में ही लेना चाहिए था। हालांकि, रेलवे अफसरों द्वारा उनके पैसे रिफंड का आ’श्वासन दानापुर से दिया गया है। इसके बाद यात्री अपने घर की ओर चले।

