हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर कमाल आर खान (केआरके) एक बार चर्चा में हैं। केआरके ने आर्टिकल 370 के फैसले पर ट्वीट करते हुए लिखा कि कोई कुछ भी कहे लेकिन सच यही है कि कश्मीर हमारा है। मैं इस फैसले में सरकार और गृहमंत्री अमित शाह के साथ खड़ा हूं। कश्मीर में तिरंगा फहराने के लिए आर्टिकल 370 खत्म किया जाना चाहिए था।

इस ट्वीट के बाद केआरके की हर तरफ तारीफ होने लगी। एक यूजर ने लिखा- भाई आज आपने सम्मान हासिल किया है। माफ करना अगर कभी आपको गाली दी हो तो।
एक ने लिखा- वहीं एक यूजर का कहना था कि मां कसम भाई आप सुपरहिट हो, आज से आपकी फिल्म देशद्रोही मेरी फेवरेट फिल्म है।
एक यूजर ने लिखा- भाई दिल जीत लिया। बात जब राष्ट्र की हो तो हम सब एक हैं।