भीम एप का अपडेट वर्जन होगा लॉन्च, एक साथ जोड़ सकेंगे कई बैंक खाते

अक्टूबर में भीम एप का अपडेट वर्जन लॉन्च होगा। नए अपडेट के बाद भीम एप में यूजर्स को एक साथ कई बैंक खातों को लिंक करने का विकल्प मिलेगा।

नए अपडेट को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय का मानना है कि भीम एप निजी पेमेंट एप की तुलना में बेहतर होगा।

add

भीम एप के जरिए लोग खूब पेमेंट कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल केवल जून में भीम से 6,202 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन हुए हैं। मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक कई कारोबारियों को भी भीम एप से जोड़ा जा रहा है ताकि भुगतान ज्यादा-से-ज्यादा होगा।

फिलहाल केवल उन खातों से भुगतान की सुविधा मिलती है, जिनमें पैसा होता है। वहीं दुकानदारों को भी अपने ग्राहकों के खातों में पैसा सिक्युरिटी के तौर पर ब्लॉक करने की सुविधा मिलेगी। वो इसको बाद की तारीख में निकाल सकेंगे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.