सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक जल्द ही व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का नाम बदलने वाली है। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के नाम बदलने की रिपोर्ट सबसे पहले द इंफॉर्मेशन ने दी है और फेसबुक ने भी इस रिपोर्ट पर मुहर लगा दी है।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने रिपोर्ट पर कहा है कि कंपनी प्रोडक्ट और सेवाओं को लेकर एक स्पष्ट रूख अपनाना चाहती है।
रिपोर्ट्स को मानें तो साल 2020 की शुरुआत में नए नाम के साथ व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप स्टोर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। नाम बदलने के बाद इंस्टाग्राम का नया नाम ‘Instagram from Facebook’ और व्हाट्सएप ‘WhatsApp from Facebook’ के नाम से जाना जाएगा।