एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने बिहार के सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का ब्योरा राज्य सरकार से मांगा है। केंद्र ने जिन अधिकारियों की विस्तार से जानकारी मांगी है इनमें राज्य के सभी आईएएस और आईपीएसअफसर शामिल हैं।
केन्द्र ने इनकी पोस्टिंग कहां और कौन से पद पर हैं के साथ ही इनके पत्राचार के साथ-साथ स्थायी पते भी मांगे।केन्द्र सरकार से इस तरह अधिकारियों की डीटेल जानकारी पहली बार मांगी है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
हालांकि सामान्य प्रशासन विभाग गृह विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी कवायद इसलिए है क्योंकि इसी सप्ताह भारत में दो केंद्र शासित प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का गठन किया गया है।इन जगहों नए पद सृजित होंगे और यहां इन अधिकारियों में से कुछ की पोस्टिंग की जा सकती है।
