बिहार :बच्चा चो’री के शक में दो महिलाओं को बे’रहमी से पी’टा, वीडियो हुआ वायरल, देखें…

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी के पिपरा थाना के बेहरावां गांव के पास गुरुवार की शाम पैदल जा रहीं दो महिलाओं ने खेल रही एक बच्ची से मिठाई खाने की बात क्या कही पास मौजूद गांव की दो-चार महिलाओं ने सुन लिया. फिर क्या था महिलाओं द्वारा शो’र म’चाने के बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच उक्त दोनों महिलाओं को घेर बच्चाचो’र के आ’रोप में पी’टने लगे.

वहीं, ग्रामीणों से सूचना पाकर पिपरा पुलिस पहुंच पहले ग्रामीणों के चंगुल से दोनों महिलाओं को बाहर निकाला. पुलिस जब दोनों महिलाओं को अपने साथ लेकर जाना चाही, उस पर ग्रामीण उ’ग्र हो गये और दोनों महिलाओं को पुलिस से छु’ड़ाने का प्रयास करने लगे. इधर मा’मले की गं’भीरता को देखते हुए पिपरा था’नाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने इसकी सूचना एसडीपीओ सोनू कुमार राय को दी. सू’चना पाकर एसडीपीओ व पुनपुन समेत अन्य थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद ही पुलिस दोनों महिलाओं को वहां से लेकर अपने साथ निकल पायी.

था’नाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मा’मले में कुछ लोगों को चिह्नित करते हुए ज्ञा’त व अज्ञा’त के खिलाफ मा’मला द’र्ज की है. इस बाबत था’नाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गौरीचक के मुंदीचक निवासी रामप्रवेश केवट की 25 वर्षीया पत्नी रेणु देवी व उसकी एक नजदीकी रिश्ते दार पुनपुन हरेचक के राजेंद्र केवट की पत्नी नगीना देवी बीते बुधवार की शाम थाना के नवादा गांव में एक रिश्तेदार के यहां मातमपूर्सी करने गयी थी. गुरुवार को दोनों वहां से पुरैनिया गांव के रिश्तेदार विजय केवट के घर जा रही थी.

इसी बीच बेहरावां गांव के पास दोनों महिलाओं ने खेल रही एक बच्ची से मिठाई खाने की बात पूछ फंस गयी. उसके द्वारा मिठाई खिलाने की बात को कुछ ग्रामीण महिलाओं ने सुन ली. फिर क्या था ग्रामीणों ने दोनों को प’कड़ लिया और पी’टना शुरू कर दिया.

रिश्तेदार की बातों को भी ग्रामीणों ने नहीं माना
ग्रामीणों के ह’त्थे चढ़ी नगीना देवी का फुफेरा दामाद बेहरावां गांव में ही रहता है. जब ग्रामीणों द्वारा उसकी पिटाई की जा रही थी तो नगीना देवी के दामाद वहां मौजूद था और ग्रामीणों के साथ हाथ साफ कर ही रहा था कि उसने अपनी फुफेरी सास को पहचान लिया. था’नाध्यक्ष ने बताया कि दामाद ने ग्रामीणों को बताया कि मेरी रिश्तेदार है, बच्चा चो’र नहीं है. बावजूद ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे.

धनरूआ में महिला से बच्चा छीन रहे अ’धेड़ को ग्रामीणों ने पी’टा
मसौढ़ी : धनरूआ थाना के नदपुरा बधार में गुरुवार को एक महिला पर बच्चा चो’री करने का आ’रोप लगा 45 वर्षीय अ’धेड़ ने उसका बच्चा छीनने का प्रयास किया. इस दौरान उसने उसके साथ मा’रपी’ट भी की. इधर महिला द्वारा शोर म’चाने पर एक चरवाहा को आते देख अधेड़ भाग खड़ा हुआ, लेकिन बाद में ग्रामीणों ने उसे धनरूआ बाजार स्थित एक पान की दुकान पर प’कड़ उसकी ज’मकर पि’टाई की. बाद में मुखिया के जेठ ने आ’रोपित को भी’ड़ से छुड़ा था’ना को सौंप दिया. महिला के बयान पर अधेड़ के खि’लाफ प्रा’थमिकी द’र्ज की गयी है.

धनरूआ थाना के सदीसोपुर ग्रामवासी राजकुमार मांझी की पत्नी वरती देवी अपने एक साल के पुत्र को लेकर गुरुवार को किसी काम से धनरूआ था’ना के पास स्थित इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र जा रही थी. इसी दौ’रान नदपुरा बधार के पास रमनीबिगहा अपनी बहन की ससुराल आये नालंदा जिले के कराय परशुराय ग्रामवासी रेबड़ी यादव ने उस पर बच्चा चो’री करने का आ’रोप लगा उससे उसका बच्चा छीनने का प्रयास किया. इस दौ’रान एक चरवाहा को आते देख रेबड़ी यादव भाग निकला और धनरूआ सांईं मंदिर के पास जाकर सि’गरेट पीने लगा. इधर, उसकी तला’श में ग्रामीण वहां पहुंच गये और महिला द्वारा उसकी पहचान करने के बाद उसकी ज’मकर पि’टाई कर दी.

source: prabhat

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading