
PATNA (ARUN KUMAR) : सूबे में होने वाले दं’गों को नियंत्रित करने के लिए अब रैपिड एक्शन फो’र्स की तर्ज पर दं’गा नि’रोधी रिजर्व बल (डीएआरपी) का गठन किया जाएगा. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार दं’गा नि’रोधी बल दं’गा अथवा दं’गा जैसी परिस्थितियों को नियंत्रित करेंगे जो किसी धार्मिक और साम्प्र’दायिक तनाव, जातीय त’नाव, आंदो’लन, बंद , हड़’ताल आदि से उत्पन्न परि’स्थितियों से निपटेगा और आक’स्मिक स्थिति में किसी भी प्रकार की विधि व्यवस्था की स्थिति की नि’यंत्रित करेगा. साथ ही प्रतिनियुक्ति वाले क्षेत्रों में सामाजिक रूप से उपयोगी कार्य करेंगे जिससे आम नागरिक के साथ समन्वय स्थापित हो और बल की सका’रात्मक छवि बने.

दं’गा नि’रोधी बल की सबसे छोटी कार्यकारी इकाई सेक्शन होगी जिसमें कुल 15 पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यरत होंगे. 3 सेक्शन को मिलाकर 1 प्लाटून का गठन किया जाएगा जिसके प्रभारी पदाधिकारी अवर निरीक्षक स्तर के होंगे. प्लाटून में कुल 46 पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यरत होंगे. इसी तरह दं’गा नि’रोधी कंपनी 2 प्लाटून को मिलाकर बनेगी. इसके प्रभारी पदाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक या पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी होंगे.

अपर मुख्य सचिव श्री सुबहानी ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में 10 प्रतिशत बल को जिला दं’गा नि’रोधी बल के रुप में विकसित किया जाएगा. प्रथम चरण में शिवहर, शेखपुरा, लखीसराय, सुपौल, अरवल, नवगछिया, बगहा, अररिया, बांका,बक्सर, कैमूर, जहानाबाद, रेल पटना, रेल मुजफ्फरपुर, रेल कटिहार और रेल जमालपुर समेत 16 जिलों में जिला दं’गा नि’रोधी बल के एक-एक प्लाटून को प्रतिनियुक्त कर इनका विकास किया जायेगा.
वहीं मोतिहारी, बेतिया, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, मुंगेर, सारण, सिवान, गोपालगंज, किशनगंज, जमुई, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और दरभंगा मिलकर कुल 27 जिलों में जिला दं’गा नि’रोधी बल के एक-एक कंपनी की तैनाती की जाएगी. केवल पटना में जिला दं’गा नि’रोधी बल की 2 कम्पनियाँ तैनात होंगी.

प्रत्येक जिले में दं’गा निरोधी दल के प्रभारी के रुप में पुलिस उपाधीक्षक/पुलिस निरीक्षक स्तर के 1 पदाधिकारी को मनोनीत किया जाएगा. जिला दं’गा निरोधी बल में सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 4 वर्ष का होगा. उसके बाद उन्हें अनिवार्य रुप से जिला सशस्त्र बल में स्थानान्तरित कर दिया जाएगा. इसके अलावा बिहार सैन्य पुलिस की 3 वाहिनियों क्रमशः सासाराम की महिला सश’स्त्र पुलिस वाहिनी, मुजफ्फरपुर की बिहार सैन्य पुलिस-6 और कटिहार की बिहार सैन्य पुलिस-7 को विशेषीकृत दं’गा नि’रोधी वाहिनियों के रुप में विकसित किया जाएगा.

इन वाहिनियों की 1 या 2 कंपनी को पटना, भगलपुर, छपरा और दरभंगा में स्थाई रूप से उपलब्ध रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. जिला दं’गा नि’रोधी बल (डीएआरपी) को सुरक्षात्मक उपकरण, उन्नत और आधुनिक हथि’यार उपलब्ध कराने के साथ ही मोटरसाइकिल समेत आधुनिक तकनीक से लैस लगभग एक दर्जन भारी, मध्यम और छोटे वाहन उपलब्ध कराये जायेंगे. बिहार दं’गा नि’रोधी वाहिनी (बीएआरबी) और जिला दं’गा नि’रोधी बल (डीएआरपी) को प्रतिवर्ष कम से कम 3 सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा. मुजफ्फरपुर स्थित बीएमपी-6 को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा.

दं’गा नि’रोधी वाहिनियों के लिये बीएमपी के आईजी को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक नामित किया जायेगा. जो बल के प्रशिक्षण, उपकरण, आवासन समेत तमाम समुचित व्यवस्था एवं उनका अपग्रेडेशन करेंगे. इसी तरह रेंज के आईजी/डीआईजी भी जिला दं’गा नि’रोधी बल के सन्दर्भ में उपरोक्त कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. जिला दं’गा नि’रोधी बल (डीएआरपी) की प्रतिनियुक्ति सम्बंधित जिले के एसएसपी/एसपी के आदेशानुसार की जाएगी. वहीं बिहार दं’गा नि’रोधी वाहिनी (बीएआरबी) की प्रतिनियुक्ति डीजीपी/एडीजी (लॉ एंड आर्डर) के आदेशानुसार होगी जो लगातार 10 दिनों से कम अवधि के लिए ही होगी. समयावधि बढ़ाने हेतु पुलिस मुख्यालय (बीएमपी कंपनियों के सन्दर्भ में) अथवा रेंज के आईजी/डीआईजी की अनुमति आवश्यक होगी.
