रिम्स अस्पताल में भ’र्ती लालू यादव को नहीं मिल रहे कश्मीरी सेब! देखें…

रिम्स में भ’र्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को इन दिनों खाने के लिए कश्मीरी सेब नहीं मिल पा रहे हैं. पेइंग वार्ड में भ’र्ती लालू यादव के लिए अ’स्पताल के बाहर रहकर सभी जरूरी समान उपलब्ध कराने वाले सेवक सुरेन्द्र यादव की माने तो लालू प्रसाद हर दिन सुबह के नाश्ते में दो कश्मीरी सेब खाते हैं. पर इन दिनों उन्हें अपना मन पसंद सेब मिल नहीं पा रहा.

सेवक के अनुसार कश्मीर के हा’लात के चलते रांची के सबसे बड़े फल मंडी डेली मार्केट में भी कश्मीरी सेब नहीं है. जिसके चलते साहब( लालू प्रसाद) को दि’क्कत हो रही.

तो फल दूकानदारों ने यह तो स्वीकार किया कि फल मंडी में कश्मीरी सेब की जगह हिमाचल प्रदेश के ही कई वेरायटी के सेब उपलब्ध हैं. साथ ही कुछ विदेशी सेब उपलब्ध है, पर कश्मीरी सेब अभी मार्केट में नहीं हैं.

फल दूकानदारों के अनुसार कश्मीरी सेब के बाजार पहुंचने में अभी 15-20 दिन का वक्त लग सकता है पर इसकी वजह क्या है वह नहीं जानते. ऐसे अब लगता है कि कश्मीरी सेब के शौकीन लालू प्रसाद को फिलहाल कश्मीरी की जगह हिमाचल के सेब से ही संतोष करना पड़ सकता है.

source: news 18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.