मुजफ्फरपुर: महिला के साथ गैंग रेप की शर्मनाक घटना, चार युवकों पर आरोप….

मुजफ्फरपुर: सरकार बिहार में अपराध को रोकने की कितनी भी कोशिश या दावे करें लेकिन आए दिन हो रही आपराधिक घटनाएं सरकार की पोल खोल कर रख देती है. खासकर पिछले कुछ दिनों से महिलाओं से जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. अब मुजफ्फरपुर में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है.

पीड़िता ने चार लोगों पर रेप का आरोप लगाया है. साथ युवती के साथ रह रहे एक शख्स के साथ मारपीट भी किया गई. पीड़िता दरअसल एक घर में काम करती थी. इस गैंगरेप के मामले में पुलिस फिलहाल पीड़ित युवती का बयान लेने में जुटी हुई है.

महिला ने शराब कारोबारियों पर रेप का आरोप लगाया है और खुद थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. इस घटना से मुजफ्फरपुर प्रशासन में हड़कंप जरूर मच गया है क्योंकि आए दिन बिहार में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं सामने आ रही है और पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं.

आपको बता दें कि यह मिठनपुरा थाना इलाके की घटना है. पुलिस फिलहाल बयान लेकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. इस मामले से जुड़ी अधिक जानकारी पुलिस द्वारा फिलहाल नहीं शेयर की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading