भूस्खलन में शहीद हुए जवान महेश कुमार का पैतृक गांव में हुआ शहीद महेश कुमार का अंतिम संस्कार

सीकर. जम्मू-कश्मीर के द्रास इलाके में ड्यूटी के दौरान 19 अक्टूबर को भूस्खलन में शहीद हुए हांसपुर की बीजावाली ढाणी के 24 वर्षीय जवान महेश कुमार निठारवाल का सोमवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार सुबह श्रीमाधोपुर थाने से जगह-जगह पुष्प वर्षा के बीच शहीद का शव उनके पैतृक गांव बीजावाली ढाणी पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार में सैन्य अफसर, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में लोग शरीक हुए। शहीद महेश निठारवाल तीन साल पहले 6-राज रिफ बटालियन में भर्ती हुए थे। 19 अक्टूबर को द्रास सेक्टर में देश की रक्षार्थ ड्यूटी के दौरान भूस्खलन से उनकी मौत हो गई। करीब 20 महीने पहले महेश की शादी हुई थी। जिसकी 6 माह की बेटी है।

बचपन से ही सेना में भर्ती होने का था जज्बा

जम्मू-कश्मीर के द्रास इलाके में शहीद होने वाले महेश कुमार निठारवाल ने बचपन से ही आर्मी में भर्ती होने का जज्बा पाल रखा था। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 12वीं कक्षा पास करते ही श्रीमाधोपुर के एमजी कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया तथा एनसीसी में भर्ती हुए। शुरू से ही सेना भर्ती का लक्ष्य था, इसके लिए हर सेना भर्ती में भाग लिया, ताकि सेना में भर्ती होकर राष्ट्र की सेवा कर सके। तीन साल पहले सीकर में हुई सैन्य भर्ती रैली में महेश का चयन हो गया तथा प्रशिक्षण के बाद 6-राज रिफ बटालियन में उन्हें द्रास सेक्टर में नियुक्ति दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading