सावन की चौथे सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ का फल-फूल व अक्षत से भव्य शृंगार किया जाएगा। पंडित बैद्यनाथ पाठक उर्फ बैजू पाठक ने सबसे पहले कुएं के जल से बाबा को स्नान कराया। तत्पश्चात गंगाजल व पंचामृत से स्नान कराया जाएगा।

मंत्रोचारण के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की जाएगी. इसके बाद जनेऊ, अक्षत, भस्म, चंदन, बेलपत्र, धतूरा, भांग चढ़ाया गया। इसके पश्चात बाबा का पहले अक्षत से फिर फल-फूलों से शृंगार किया गया। इसके बाद बैजू पाठक ने बाबा की आरती की। मंत्र, शंख, ढोल, मृदंग, घंटे की ध्वनि से मंदिर परिसर गूं’ज उठा।

आरती व शृंगार देखने के लिए श्रद्धालुओं की भी’ड़ उ’मड़ी थी।मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरेंद्र नाथ तिवारी, प्रिंसिपल जज सतीश चंद्र श्रीवास्तव, विजलेंस जज डॉ. राकेश कुमार सिंह, मेयर सुरेश कुमार, एडीजे आठ आरपी सिंह, जिला विधिक प्राधिकार के सचिव पीके श्रीनेत व पंडित विनय पाठक भी उपस्थित थे।
