#PATNA : अब स्कूल में गु’टखा और सि’गरेट रखना या इनका इस्तेमाल करना विद्यार्थियों के लिए म’हंगा पड़ेगा। अभी तो स्कूल परिसर में प’कड़े जाने पर चे’तावनी दी जाती है। लेकिन अब ऐसे छात्रों का नामांकन भी र’द्द किया जा सकता है। इसको लेकर जल्द ही स्कूल प्रशासन द्वारा अभिभावकों को लिखित सूचना भेजी जायेगी।

स्कूल प्रशासन की मानें तो जिन छात्रों को धू’म्रपान करते पकड़ा जायेगा, उन पर का’र्रवाई करने के पहले इसकी सूचना सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड को भी दी जाएगी। अभी ऐसे छात्रों की का’उंसिलिंग होती है, अभिभावकों को सूचना दी जाती है। लेकिन एक छात्र अगर बार-बार इसमें पक’ड़ा जायेगा, तो उसे स्कूल से बा’हर किया जायेगा। डॉनबास्को एकेडमी के प्राचार्य मेरी अल्फासों ने कहा कि कई बार बच्चे स्कूल बैग में गु’टखा व सि’गरेट लाते हैं। ऐसे बच्चों को चे’तावनी दी गई है। अब इनके नामांकन को र’द्द करने के नियम पर विचार हो रहा है। वहीं, डॉमिनिक सोवियोज हाईस्कूल के प्राचार्य जीजे गॉलेस्ट्रान ने बताया कि बच्चे गु’टखा न लाएं,अब ऐसे बच्चों पर स’ख्ती होगी। केवि बेली रोड के प्राचार्य पीके सिंह के अनुसार, स्कूल के बाहर गुटखा व सिगरेट मिलता है। इसको लेकर कई बार जिला प्रशासन को भी पत्र लिख चुके हैं।